फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः आचार संहिता उल्लंघन पर बसपा प्रत्याशी पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरौली विधानसभा क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी पं. नरेंद्र शर्मा समेत करीब सत्तर लोगों पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज हुई है। उन पर आरोप है कि बिना अनुमति लिए ही वह काफी वाहनों के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक नवीन कुमार की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया हे कि हेड कांस्टेबिल जहीर हुसैन व विनोद कुमार के साथ वह गश्त पर थे। सुमेरा झाल पर उन्हें सूचना मिली कि ग्राम तेजपुर में बसपा प्रत्याशी पंडित नरेंद्र शर्मा काफी वाहनों एवं समर्थकों के साथ प्रचार कर रहे हैं। इस पर वह तेजपुर पहुंचे। वहां पर बसपा प्रत्याशी बिना अनुमति के काफी वाहनों व करीब सत्तर लोगाें के साथ प्रचार करते मिले। किसी ने भी मॉस्क नहीं लगा रखा था। दो गज की दूरी के नियम का भी पालन नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें