फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sir Syed Day: एएमयू में सर सैयद डे 17 अक्टूबर को, फिल्म निर्माता मुजफ्फर अली होंगे मुख्य अतिथि, ये भी आएंगे

Sun, 13 Oct 2024 08:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू का सर सैयद डे 17 अक्टूबर को है। इसमें फिल्म निर्माता मुजफ्फर अली मुख्य अतिथि बतौर पधारेंगे। सुबह 11:25 बजे गुलिस्तान-ए-सैयद में कार्यक्रम शुरू होगा।
विज्ञापन
एएमयू संस्थापक सर सैयद अहमद खान - फोटो : एएमयू आधिकारिक वेबसाइट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएमयू में सर सैयद डे (17 अक्तूबर) पर मुख्य अतिथि फिल्म निर्माता मुजफ्फर अली होंगे। विशिष्ट अतिथि कानून मंत्रालय की सचिव रहीं स्नेहलता श्रीवास्तव, रेलवे बोर्ड की चेयरपर्सन रहीं जया वर्मा सिन्हा, दिल्ली के विशेष आयुक्त (यातायात) अजय चौधरी होंगे।

विज्ञापन


पीआरओ उमर पीरजादा ने बताया कि 17 अक्तूबर को सुबह 11:25 बजे गुलिस्तान-ए-सैयद में कार्यक्रम शुरू होगा। दोपहर 12 बजे अतिथियों का संबोधन होगा। दोपहर एक बजे राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा। इससे पहले सुबह 6 बजे जामा मस्जिद में कुरानख्वानी होगी। सात बजे सर सैयद की मजार पर चादरपोशी होगी। सुबह 9:30 बजे सर सैयद हाउस में सर सैयद पर आधारित पुस्तक का विमोचन होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें