फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एक ही परिवार के दो पक्षों में मारपीट, आठ लोग घायल

Wed, 22 May 2024 03:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला जार में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्ष से आठ लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी का डॉक्टरी परीक्षण कराया है।
विज्ञापन




गांव के राजेंद्र पुत्र शांता प्रकाश के अनुसार सोमवार की दोपहर 3:30 बजे वह घर पर सो रहे थे, तभी कैलाश, विनोद, महेंद्र उर्फ पप्पू, तनुज, पुष्पेंद्र, ललित, चंचल देवी, कृष्णा देवी, तमन्ना देवी, शंकर हरी, गायत्री देवी, लक्ष्मी नारायन व महादेव उनके घर में घुसकर पीटना शुरू कर दिया। सिर पर फर्शा लगने से वह घायल होकर बेहोश हो गए। वहीं बचाने पर अनिल, सुनील कुमार, विजेंद्र कुमार, पूजा देवी को भी पीटा।



वहीं दूसरे पक्ष के विनोद भारद्वाज पुत्र लक्ष्मी नारायन के अनुसार वह खेत में पानी लगाए थे तभी राजेंद्र, अनिल, सुनील, मुन्नालाल, विमल, विजेंद्र, पूजा गाली देते हुए आए। वह बचने के लिए घर में घुस गए तो घर में घुसकर पीटा। बचाने पर कैलाश चंद्र, तनुज, अभिषेक को भी घायल किया। कोतवाल कोमल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों कीरिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें