फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दुल्हा-दुल्हन के खाने में हुई देरी, बराती और हलवाई भिड़े, दोनों को थाने ले गई पुलिस

Fri, 13 Feb 2026 05:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जयमाला के बाद  दुल्हा- दुल्हन खाना खाने बैठे तो उसमें देरी होने पर हलवाई से खाना लगाने के लिए कहा- इस पर उसने कहा कि मैं हलवाई हूं, वेटर से कहो इसी बात पर मारपीट हो गई।
विज्ञापन
गंगीरी कोतवाली - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगीरी कस्बा में शादी समारोह के दौरान दूल्हा-दुल्हन के खाने के सामान में देरी होने पर बराती और हलवाई के बीच मारपीट हो गई। पुलिस दोनों को थाने ले गई। 

विज्ञापन


गंगीरी के गंगा सिंह की बेटी की 12 फरवरी को बरात आई थी, जयमाला के बाद  दुल्हा- दुल्हन खाना खाने बैठे तो उसमें देरी होने पर अलीगढ़ के पला रोड निवासी मुकेश कुमार ने वहां से गुजर रहे कस्बा के ही हलवाई अवधेश को पकड़ लिया और खाना लगाने के लिए कहा- इस पर उसने कहा कि मैं हलवाई हूं, वेटर से कहो इसी बात पर विवाद होने पर मुकेश ने हलवाई से हाथापाई की तो हलवाई के साथी वहां आ गए और मुकेश को धुन दिया। 

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई, जहां बाद में दोनों में समझौता हो गया। एसआई देवेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता होने पर दोनों को छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें