फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी विभाग में मारपीट: जांच करने आज लखनऊ से आएगी टीम, पीड़ित राज्य कर अधिकारी के हुए बयान

Tue, 20 May 2025 11:18 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जीएसटी विभाग में राज्य कर अधिकारी महीपाल सिंह ने विभाग के ही उपायुक्त डॉ. अभिषेक सिंह पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया था। मामले की जांच के लिए आज एक टीम लखनऊ से आ रही है।
विज्ञापन
राज्यकर अधिकारी एमपी सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग में उपायुक्त और राज्य कर अधिकारी के बीच हुई मारपीट के मामले की जांच के लिए 20 मई को लखनऊ से शासन की टीम फिर से अलीगढ़ आ रही है। एडीएम (प्रशासन) भी मामले की जांच कर रहे हैं। 19 मई को पीड़ित राज्य कर अधिकारी ने एडीए प्रशासन के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए।

विज्ञापन


पिछले हफ्ते जीएसटी विभाग में राज्य कर अधिकारी महीपाल सिंह ने विभाग के ही उपायुक्त डॉ. अभिषेक सिंह पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए अन्य आरोप भी लगाए थे। विभाग में भ्रष्टाचार की बात कहते हुए कुछ अधिकारियों द्वारा दबाव डालकर काम कराए जाने का भी आरोप लगाया था। मामले में एसएसपी को शिकायत की गई थी।
यह भी पढ़ें... सड़क पर आई जीएसटी दफ्तर की रार: राज्यकर अफसर बोले-उपायुक्त ने मुझे दफ्तर में पीटा, एसएसपी के आदेश पर जांच शुरु
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने कई पक्षों को मुलाकात के लिए बुलाया
राज्य मुख्यालय से आ रही टीम ने मारपीट की घटना के अलावा विभाग के संबंध में फीडबैक लेने के लिए व्यापारी संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित अन्य पक्षकारों को भी मिलने के लिए बुलाया है। इसका मकसद विभाग की कार्यप्रणाली के संबंध में फीडबैक लेना है। पिछले दिनों जिले की ईंट निर्माता एसोसिएशन ने विभाग के कुछ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें