फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आरटीओ दफ्तर में लगी आग, बिजली उपकरण जलकर राख, कामकाज रहा ठप, मायूस लौटे लोग

Tue, 20 May 2025 10:56 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एआरटीओ प्रशासन प्रवेश कुमार ने बताया कि शाॅर्ट सर्किट के चलते आग लग गई थी। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
आरटीओ कार्यालय में आग लगने के बाद जले तार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के आरटीओ कार्यालय में 19 मई सुबह शार्ट सर्किट से केबल बाॅक्स, एसी और अन्य बिजली उपकरणों में आग लग गई। गनीमत रही कि यहां सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों की नजर पड़ी तो उन्होंने दमकल बुलाकर आग बुझा ली। आग से हजारों के बिजली उपकरण जलकर राख हो गए।

विज्ञापन


कार्यालय का कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। यहां आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह साढ़े आठ बजे यहां तैनात कर्मचारी को एआरटीओ प्रशासन के कार्यालय के पास जीने से धुंआ निकलता दिखाई दिया। उसने शोर मचा दिया। कर्मचारियों ने चैनल गेट खोलकर देखा तो बिजली के केबल बाॅक्स और एसी में आग लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले उन्होंने पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब आग बढ़ी तो दमकल को फोन कर बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग को बुझा लिया। एआरटीओ प्रशासन प्रवेश कुमार ने बताया कि शाॅर्ट सर्किट के चलते आग लग गई थी। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें