फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: तारों की चिंगारी से खेत में लगी आग, पांच बीघे गेहूं की फसल जलकर हुई राख

Wed, 10 Apr 2024 10:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

लधौआ निवासी सोरन सिंह के अनुसार जीटी रोड स्थित अपने खेत में गेहूं की फसल कटवा रहे थे। शाम करीब पांच बजे खेत के एक ओर से निकली बिजली की लाइन से चिंगारी निकल कर फसल में गिरी। इससे आग लग गई। उस समय तेज हवा चल रही थी, जिससे आग खेत में फैल गई।
विज्ञापन
फसल जलकर हुई राख - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

10 अप्रैल की शाम अकराबाद के गांव लधौआ में तारों की चिंगारी से दो किसानों के खेत में आग लग गई। इससे से दोनों के करीब पांच बीघे खेत में गेहूं की फसल जल गई। दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

लधौआ निवासी सोरन सिंह पुत्र रनवीर सिंह के अनुसार जीटी रोड स्थित अपने खेत में गेहूं की फसल कटवा रहे थे। शाम करीब पांच बजे खेत के एक ओर से निकली बिजली की लाइन से चिंगारी निकल कर फसल में गिरी। इससे आग लग गई। उस समय तेज हवा चल रही थी, जिससे आग खेत में फैल गई। आग ने पड़ोसी किसान ओमप्रकाश पुत्र उदयराम के खेत में भी खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में लिया। आग से सोरन सिंह के चार और ओमप्रकाश के एक बीघे खेत में गेहूं की फसल जल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें