पिता-पुत्र बाइक से नोएडा से कासगंज की ओर निकले। रास्ते में एक बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से पिता-पुत्र बाइक से गिरकर घायल हो गए, दोनों को सीएचसी में भर्ती कराचा है।
गंगीरी क्षेत्र के गांव कुमरौआ पर बाइकों की भिड़ंत में पिता-पुत्र घायल हो गए। हाथरस के पुरदिलनगर के गांव टोटरपुर के ज्ञान सिंह ने बताया कि नोएडा में नौकरी करते हैं। 3 फरवरी दोपहर को नोएडा से बाइक पर बेटे विवेक कुमार के साथ अपनी ससुराल कासगंज जा रहे थे।
रास्ते में गंगीरी के गांव कुमरौआ पर सामने से आ रहे एक बाइक सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों पिता-पुत्र घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार युवक मौके से भाग गया, पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।