फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दो बाइकों की भिड़ंत में पिता-पुत्री घायल, जिला अस्पताल किए रेफर

Sat, 28 Oct 2023 06:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

27 अक्तूबर की देर शाम अलीगढ़ में थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र के गांव भूपालगढ़ी निवासी पिता अपनी बेटी के साथ किसी काम से दादों जा रहे थे। गांव सिंधौली खुर्द के समीप सामने से तेज गति से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिता व पुत्री बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। सामने से तेज गति में आती बाइक ने उनमें टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार पिता और पुत्री सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन


27 अक्तूबर की देर शाम अलीगढ़ में थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र के गांव भूपालगढ़ी निवासी मूलचंद पुत्र मित्र सिंह अपनी बेटी रेखा के साथ किसी काम से दादों जा रहे थे। गांव सिंधौली खुर्द के समीप सामने से तेज गति से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिता पुत्री सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। 

राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को बिजौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ के मलखान सिंह जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां घायलों का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें