फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: थार गाड़ी में सवार होकर रंगबाजी करते चार युवक दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
थार गाड़ी में सवार होकर रंगबाजी करते हुए घूम रहे चार युवकों को थाना पुलिस ने टप्पल के अंडरपास से गिरफ्तार किया है, इनके कब्जे से पुलिस ने अवैध पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए हैं। पकड़े गए युवकों में एक नौंहझील मथुरा का रहने वाला है।
विज्ञापन

टप्पल क्षेत्र में रंगबाजी करते हुए थार से घूम रहे युवकों के बारे में पुलिस को बुधवार की रात करीब 10:15 बजे मुखबिर से सूचना मिली की चार संदिग्ध व्यक्ति अवैध असलाह लेकर यमुना एक्सप्रेस-वे के कृपालपुर अंडरपास के नीचे किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। थाना पुलिस के मुताबिक पुलिस टीम ने तुरंत अंडरपास की घेराबंदी की और थार गाड़ी को रोकने के लिए ललकारा तो उन्होंने भागने की कोशिश की और गाली-गलौज करते हुए पुलिसकर्मियों को धमकाया।
पुलिस टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए चारों युवकों अंशु (28) गांव मालव, हरिओम (28) गांव पालर, रवि (28) गांव ऊंटवारा थाना टप्पल और प्रिंस चौधरी (18) गांव भरतिया नौहझील मथुरा को पकड़ लिया, उनके कब्जे से थार, एक अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन



पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान टप्पल के अंडरपास के नीचे से चार संदिग्ध अभियुक्तों को थार गाड़ी, अवैध पिस्टल व कारतूस सहित गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ आर्म्स एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। - वरुण सिंह सीओ खैरृ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें