लखीमपुर कांड के विरोध में उद्यान पार्क में धरना देते भाकियू हरपाल गुट के कार्यकर्ता।
- फोटो : CITY OFFICE
लखीमपुर कांड के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू हरपाल गुट के कार्यकर्ताओं ने उद्यान पार्क में धरना प्रदर्शन कर सरकार को जमकर कोसा। इसके बाद एसीएम को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। लखीमपुर कांड में मारे गए किसानों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.हरपाल सिंह ने कहा कि लखीमपुर कांड के दोषियों को जेल भेजा जाए। सरकार आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने चेतावनी भरे स्वर में कहा कि सरकार किसानों को कमजोर न समझे, यदि किसान जोश में आ गया तो वह सरकार की ईंट से ईंट बजा देगा। उन्होंने स्थानीय स्तर पर चली आ रही डीएपी खाद व बिजली की कमी की समस्या दूर करने की भी मांग की। इस मौके पर हरेंद्र सिंह, बाबी गुप्ता, प्यारेलाल, नंदिनी, सोनू कुमार, राजकुमारी, रमेश जाट, मंजू देवी, रीवा, टोडी सिंह, राजकुमारी, कर्मवीर सिंह, राजशेखर सेंगर, अनिल आदि उपस्थित थे।