फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: किसान संगठनों ने नए कृषि कानून की प्रतियां फूंकीं

विज्ञापन
तहसील में नए कृ​षि कानून की प्रतियां जलाते किसान संगठनों के पदा​धिकारी । स्रोत : स्वयं - फोटो : Samvad
विज्ञापन
तहसील परिसर में सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान संगठनों ने नए कृषि कानून की प्रतियां फूंकी। भाकियू टिकैत गुट के तहसील अध्यक्ष वीरकरन फौजी व क्रांतिकारी किसान यूनियन के प्रदेश सदस्य विनोद ठाकुर के नेतृत्व में किसानों ने प्रतियां फूंक कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन




वीरकरन फौजी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा तीन नए कृषि कानूनों को किसानों पर थोपने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है, जो किसानों के हित में नहीं हैं। उक्त कानून लागू होने से किसान बर्बाद हो जाएंगे। खेत होते हुए भी किसान अपनी जीविका चलाने के लिए मजदूरी करने के लिए विवश हो जाएंगे।



इस दौरान नरेंद्र सिंह, राजेश शर्मा, पवन शर्मा, पंकज कुमार, नासिर सिद्दीकी, हेमंत सिंह, बबलू, रिंकू शर्मा, मनीष शर्मा, बलवीर सिंह, राजकुमार चौधरी आरिफ खां, चंद्रभान सिंह, विक्रम सिंह, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें