फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: कर्ज चुकाने को पत्नी मायके पैसे लेने गई, किसान ने झोपड़ी में लगाया फंदा, जीवनलीला की समाप्त

Thu, 04 Jan 2024 07:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में विजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खुर्रमपुर में एक किसान ने झोंपड़ी में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि किसान ने कई स्वयं सहायता समूहों से कर्ज ले रखा था। वे सभी किस्त का भुगतान करने का दबाव बना रहे थे। इसीलिए पत्नी मायके से पैसे लेने गई और किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी।
 
विज्ञापन
मृतक किसान सुरंजन सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में विजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खुर्रमपुर में एक किसान ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मौत की वजह घर की आर्थिक स्थिति खराब होना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


गांव खुर्रमपुर निवासी 50 वर्षीय सुरंजन सिंह की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह कई दिन से बीमार चल रहा था। पत्नी सुबह ही मायके चली गई थी। 4 जनवरी दोपहर बाद वह अकेला रह गया। तभी उसने झोपड़ी में फंदा लगा लिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसने कई स्वयं सहायता समूहों से कर्ज ले रखा था। वे सभी किस्त का भुगतान करने का दबाव बना रहे थे। इसीलिए पत्नी मायके से पैसे लेने गई थी।

 उसकी झोपड़ी से निकलने वाले कुछ ग्रामीणों ने उसके शव को देख कर शोर मचाया। इसके बाद काफी संख्या में आस-पड़ोस के लोग भी पहुंच गए। सूचना पर इंस्पेक्टर रामकुवंर सिंह व एसआई मदन मुरारी द्विवेदी पहुंचे और जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटा एवं एक बेटी को रोते-बिलखते छोड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें