9 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 मैच में भारतीय टीम के जल्द तीन विकेट गिर गए। प्रशंसकों की उम्मीद थी कि पहले हार्दिक पांडया आएंगे, लेकिन जैसे ही टीवी स्क्रीन पर रिंकू सिंह क्रीज की ओर आते दिखे, वह खुश हो गए।
अलीगढ़ शहर के क्रिकेट सितारे रिंकू सिंह ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में धांसू पारी खेलकर अपने परिजनों और प्रशंसकों को खुशी से झूमने पर मजबूर कर दिया। रिंकू के अर्धशतक पर माता-पिता की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
9 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 मैच में भारतीय टीम के जल्द तीन विकेट गिर गए। प्रशंसकों की उम्मीद थी कि पहले हार्दिक पांडया आएंगे, लेकिन जैसे ही टीवी स्क्रीन पर रिंकू सिंह क्रीज की ओर आते दिखे, वह खुश हो गए। रिंकू ने 29 गेंदों पर तेजी से 5 चौके और तीन छक्के की मदद से 53 रन बटोरे।
रिंकू ने जब अर्धशतक बनाया और बल्ला उठाकर अभिवादन स्वीकार किया, तो मैच देख रहे उनके पिता खानचंद और मां बीना देवी की आंखें नम हो गईं। खानचंद ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। रिंकू सिंह की भाभी आरती ने कहा कि भैया (रिंकू) ने बेजोड़ पारी खेली है। भाई सोनू ने कहा कि रिंकू ने शानदार पारी खेली। रिंकू के कोच मसूदुज्जफर अमीनी ने भी अच्छी पारी उन्हें बधाई दी है। रिंकू सिंह के प्रशंसक अर्जुन सिंह फकीरा, फसाहत अली, अब्दुल वहाब, सतीश यादव ने भी रिंकू की बल्लेबाजी की तारीफ की।