फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रदेश मंत्री का परिवार भिड़ा्, मुकदमा दर्ज

Thu, 13 Mar 2025 05:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवराज सिंह का परिवार जेल रोड के अपार्टमेंट के फ्लैट में रहता है। उनके ठीक ऊपर वाले माले पर भाजपा की प्रदेश मंत्री एडवोकेट पूनम बजाज की छोटी बहन अपनी बेटी-दामाद सागर व छोटे बच्चों के साथ रहती हैं। विवाद दोपहर करीब ढाई बजे ऊपर से कूड़ा गिराए जाने को लेकर शुरू हुआ।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कूड़े के विवाद में 12 मार्च को बन्नादेवी क्षेत्र के जेल रोड स्थित वैष्णो मैनोर अपार्टमेंट में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रदेश मंत्री का परिवार भिड़ गया। इसमें एक पक्ष ने मारपीट कर दी। पूर्व जिलाध्यक्ष पक्ष की ओर से हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं, प्रदेश मंत्री पक्ष ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन


रघुवीरपुरी निवासी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवराज सिंह का परिवार जेल रोड के अपार्टमेंट के फ्लैट में रहता है। उनके ठीक ऊपर वाले माले पर भाजपा की प्रदेश मंत्री एडवोकेट पूनम बजाज की छोटी बहन अपनी बेटी-दामाद सागर व छोटे बच्चों के साथ रहती हैं। विवाद दोपहर करीब ढाई बजे ऊपर से कूड़ा गिराए जाने को लेकर शुरू हुआ। सूचना पर बन्नादेवी पुलिस भी पहुंच गई। 

देवराज सिंह के बेटे सौरभ सिंह की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि जब वे ऊपर से कूड़ा गिराए जाने की शिकायत करने गए तो दूसरे पक्ष ने उनके साथ मारपीट कर दी। बीच में आईं, उनकी दादी से भी हाथापाई व अभद्रता कर दी। चाकू प्रहार कर खुद उन्हें घायल कर दिया।एसएचओ बन्नादेवी पंकज मिश्रा के अनुसार मामले में सागर, उनकी पत्नी व सास के खिलाफ हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


इधर, जब देवराज सिंह से बात की गई तो उन्होंने किसी तरह की जानकारी होने से इन्कार कर दिया। कहा कि वे बाहर से वापस आ रहे हैं, उन्हें इस विषय में जानकारी नहीं है।इस मामले में पूनम बजाज का कहना है कि झगड़े की सूचना पर वे भी पहुंच गई थीं। उन्होंने अपनी बहन के परिवार को घर में बंद कर बचाया था। देवराज सिंह के बेटे अपने दस-बारह साथियों संग हमलावर थे। घर में तोड़फोड़ करना चाहते थे। उन्होंने बच्चियों व महिलाओं से अभद्रता की है। हमारी बहन की बेटी अभी सदमे में है। हम भी अपना पक्ष रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें