फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कर्ज उतारने के लिए गढ़ी थी लूट की झूठी कहानी, रकम समेत बैग बरामद, भेजा गया जेल

Sun, 21 Jan 2024 08:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

डिगंबर सिंह निवासी भौरा गौरवा थाना इगलास जनपद, अलीगढ़ ने खुद के साथ 18 जनवरी शाम को गोशाला तिराहे से आगे गोकुल बैराज की ओर जाते समय 4 युवकों द्वारा लूट की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि शिकायतकर्ता ने कर्ज उतारने के उद्देश्य से झूठी कहानी बनाकर लूट की सूचना दी।
विज्ञापन
गिरफ्तार। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के भौरा गौरवा निवासी एक व्यक्ति ने कर्ज उतारने के लिए लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी। पुलिस व स्वाट टीम ने जांच के बाद रकम बरामद कर वारदात का खुलासा कर दिया। आरोपी को जेल भी भेज दिया गया। 

विज्ञापन


डिगंबर सिंह निवासी भौरा गौरवा थाना इगलास जनपद, अलीगढ़ ने खुद के साथ 18 जनवरी शाम को गोशाला तिराहे से आगे गोकुल बैराज की ओर जाते समय 4 युवकों द्वारा लूट की शिकायत दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी आशा चौधरी ने बताया कि 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। 

जांच में पता चला कि शिकायतकर्ता ने कर्ज उतारने के उद्देश्य से झूठी कहानी बनाकर लूट की सूचना दी। गोशाला तिराहे से लक्ष्मीनगर की तरफ जाने वाली सड़क पर बंद ढाबे से छिपाकर रखे रुपये व मोबाइल फोन को बरामद कर लिया गया। मनगढ़ंत झूठी लूट की रिपोर्ट दर्ज करने वाले आरोपी को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें