फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atal Awasiya Vidyalaya: कक्षा छह व नौ के लिए हुई प्रवेश परीक्षा, 136 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

Sun, 02 Mar 2025 04:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के गभाना स्थित अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 व 9 के लिए प्रवेश परीक्षा नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज, क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कालेज, आगरा रोड एटा, पीबीएस इंका. बागला कॉलेज मार्ग हाथरस और जीजीआईसी तहसील रोड कासगंज में हुई। 
विज्ञापन
अटल आवासीय विद्यालय अलीगढ़ - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटल आवासीय विद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा छह और नौ में 140-140 सीटों (70 बालक व 70 बालिकाओं) पर प्रवेश के लिए अलीगढ़, हाथरस, एटा व कासगंज के कक्षा छह में 800, कक्षा नौ में 539 समेत 1339 परीक्षार्थी को आवेदन सही मिले। इनकी प्रवेश परीक्षा अलीगढ़ के नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज, क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कालेज, आगरा रोड एटा, पीबीएस इंका. बागला कॉलेज मार्ग हाथरस और जीजीआईसी तहसील रोड कासगंज में हुई। 

विज्ञापन


अलीगढ़ में 26 अभ्यर्थी अनुपस्थित
अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह व नौ के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन अलीगढ़ के नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में किया गया। कक्षा छह के 259 में से 247 ने परीक्षा दी। कक्षा नौ में 198 में से 184 उपस्थित रहे। प्रवेश परीक्षा में 26 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 
विज्ञापन


अटल आवासीय विद्यालय गभाना के प्रधानाचार्य रोहित सारस्वत ने बताया कि परीक्षा सुबह 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक हुई। अलीगढ़ के नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रविंद्र पाल सिंह तौमर की उपस्थिति में परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। प्रवेश परीक्षा में कक्षा छह के लिए पात्र अभ्यर्थियों की संख्या 259 में से  18 और कक्षा नौ के लिए पात्र अभ्यर्थियों की संख्या 198 में से 14 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे । 

विज्ञापन

परीक्षा के बाद सभी अभ्यर्थियों को फल और स्नेक्स अटल आवासीय विद्यालय टमकौली अलीगढ़ की ओर से उपलब्ध कराए गए। प्रवेश परीक्षा के दौरान उपश्रमायुक्त सियाराम, सहायक श्रमायुक्त शेर सिंह, अटल आवासीय विद्यालय टमकौली के प्रधानाचार्य रोहित सारस्वत व प्रशासनिक अधिकारी कैप्टन संजेश कुमार यादव मौजूद रहे।

हाथरस, एटा और कासगंज में भी हुई प्रवेश परीक्षा
  • हाथरस में पीबीएस इंटर कॉलेज में प्रवेश परीक्षा हुई। कक्षा छह के 226 में से 198 और कक्षा नौ के 152 में से 127 उपस्थित रहे। 53 बच्चे अनुपस्थित रहे।
  • एटा में क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कालेज में परीक्षा हुर्ह। कक्षा छह के 173 में से 154 और कक्षा नौ के 118 में से 101 उपस्थित रहे। 36 बच्चे अनुपस्थित रहे।
  • कासगंज में राजकीय बालिका इंटर कालेज में परीक्षा हुर्ह। कक्षा छह के 142 में से 123 और कक्षा नौ के 73 में से 71 उपस्थित रहे। 21 बच्चे अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें