राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में एलएलएम, बीकॉम और एमएससी एग्रोनॉमी के लिए प्रवेश परीक्षा आज आयोजित हो रही है। प्रवेश परीक्षा में कुल 939 विद्यार्थी शामिल होंगे।
अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत एलएलएम, बीकॉम और एमएससी एग्रोनॉमी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 17 जुलाई को प्रवेश परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विवि के प्रवक्ता गगन प्रताप सिंह ने बताया कि सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक पहली शिफ्ट में एलएलएम की प्रवेश परीक्षा होगी। दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक दूसरी शिफ्ट में बी. कॉम और एमएससी एग्रोनॉमी की प्रवेश परीक्षा होगी। प्रवेश परीक्षा में कुल 939 विद्यार्थी शामिल होंगे।