लोधा ब्लॉक में सुबह से ही मतदान का उत्साह ग्रामीणों में देखा गया। पूरे क्षेत्र में बने मतदान स्थलों पर लोग घरों से निकले और अपने वोट का प्रयोग किया। गर्मी बढ़ती गई, लेकिन उत्साह कम नहीं हुआ। दिनभर प्रत्याशियों और सक्रिय लोगों ने हर वोट डलवाने का प्रयास किया। उत्साह के साथ-साथ शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ।
गांव की सरकार चुनने के लिए ग्रामीणों में गजब का उत्साह था। प्रोटोकॉल के लिए मास्क तो पहन रखे थे, लेकिन राजनीतिक चर्चाओं के साथ लोगों ने वोट डालने की अपील की। सुबह पुरुषों की संख्या अधिक रही तो दस बजे के बाद बूथों पर महिलाएं पहुंचने लगीं। एक एक कर वोट डाला।
इस दौरान महिलाओं और बुजुर्गों में मतपत्र में मुहर लगाने और मत पेटिका में मतपत्र डालने की उत्सुकता दिखी। जबकि युवाओं ने अपना साइलेंट वोट डाला। अधिकांश युवाओं का कहना था कि वह बाहर नौकरी करते हैं। क्षेत्र की राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। यह क्षेत्र का चुनाव है, इसीलिए घरवालों से भी यही कहा है कि जो सुख-दुख में साथ खड़ा हो और स्वच्छ छवि का हो, उसे वोट दो। जीते या ना जीते, वह उसका भाग्य निर्धारित करेगा।