फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ बढ़ी तो ध्वस्त हो गई कोविड गाइडलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड की दूसरी लहर से पूरा देश हांफ रहा है। अलीगढ़ में भी स्थिति भयावह हो गई है। इस बीच चुनाव कराया गया तो मतदान के लिए तमाम गाइड लाइन तय की गईं। मगर मतदान केंद्रों पर भीड़ बढ़ने के साथ ही सभी कोविड नियम ध्वस्त हो गए। न तो मतदान केंद्रों पर दो गज की दूरी के साथ मतदाताओं की कतारें लगीं और न ही उनकी थर्मल स्क्रीनिंग कुछेक केंद्रों को छोड़ अन्य पर की गई।
विज्ञापन

कोरोना का भय ग्रामीणों में कम दिखा और मतदान का उत्साह अधिक दिखा। भीड़ की स्थिति को देख केंद्रों पर तैनात पुलिस व प्रशासन के कर्मियों ने भी खुद की जान को बचाते हुए सबसे मतदाताओं से कोविड के चलते दो गज की दूरी बना ली। शाम तक हरेक केंद्र पर अव्यवस्थाओं का आलम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें