बेसिक शिक्षा विभाग के सैकड़ों शिक्षकों की गृह जनपद वापसी का सपना साकार होने जा रहा है। प्रदेश के हर जिले से शिक्षक अलीगढ़ आ रहे हैं, जिनकी काउंसिलिंग 10 व 11 को है। उसके बाद उन्हें विद्यालय आवंटित कर दिया जाएगा।
बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि अमेठी, बागपत, अमरोहा, उन्नाव से 3-3, सुल्तानपुर, बस्ती, इटावा, रायबरेली से 7-7, सीतापुर से 32, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, चंदौली, कानपुर देहात से 1-1, शाहजहांपुर से 29, संतकबीरनगर, औरैया, बलिया से 4-4, संभल से 14, आगरा से 9, अयोध्या, फतेहपुर, ललितपुर, भदोही, मिर्जापुर से 2-2, आजमगढ़, मैनपुरी से 8-8, बांदा, जौनपुर, कानपुर नगर, मुरादाबाद, रामपुर से 5-5, बरेली, देवरिया से 10-10, बदायूं से 42, बुलंदशहर से 22, एटा से 49, फर्रुखाबाद से 6, फिरोजाबाद, मथुरा से 11-11, गोंडा, हाथरस से 26-26, हरदोई से 18, कासगंज से 65, कुशीनगर से 13, महराजगंज, पीलीभीत से 12 शिक्षकों ने अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए आवेदन किया था, जिन्हें विद्यालय आवंटन किया जाना है।