तेज रफ्तार बाइक सवार ने रोजगार सेवक की स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वे घायल हो गए। पहले निजी अस्पताल और बाद में मेडिकल काॅलेज में उनका उपचार हुआ। 1 मई शाम मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई।
सड़क दुर्घटना में घायल जलाली क्षेत्र के गांव खिटकारी निवासी रोजगार सेवक की नौ दिन बाद 1 मई शाम चार बजे मौत हो गई। 2 मई दोपहर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
गांव के प्रधान शैलेश कुमार ने बताया कि प्रताप सिंह (38) पुत्र नाहर सिंह धनीपुर ब्लॉक में रोजगार सेवक थे। 23 अप्रैल को अकराबाद क्षेत्र के गोपी गांव निवासी रिश्तेदार के पास गए थे। वहां से लौटते समय तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वे घायल हो गए।
पहले निजी अस्पताल और बाद में मेडिकल काॅलेज में उनका उपचार हुआ। 1 मई शाम मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई। परिवार में पिता समेत मां त्रिवेणी देवी, पत्नी ममता सिंह तथा 16 और 14 वर्षीय दो बेटे निखिल और मनीष का रो रोकर बुरा हाल है।