फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के सभी जिलों में स्थापित किया जाएगा रोजगार सृजन केंद्र : डॉ. राजीव

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संयोजक डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत देश के सभी 739 जिलों में रोजगार सृजन केंद्रों की स्थापना किसी न किसी विश्वविद्यालय या महाविद्यालय के साथ मिलकर की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. राजीव मंगलवार को गुरु रामदासनगर में स्वदेशी जागरण मंच की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच ने कुछ अन्य संगठनों के साथ मिलकर देश को पूर्णत: रोजगार युक्त बनाने का संकल्प लिया है। इस गैर सरकारी पहल का नाम स्वावलंबी भारत अभियान रखा गया है। विकेंद्रीकरण, सहकारिता, स्वरोजगार या उद्यमिता तथा स्वदेशी का आग्रह आधारभूत मंत्र हैं। केंद्रों पर स्थानीय अर्थ एवं रोजगार सृजकों के साथ संवाद, सहयोग व सहकार करके कार्य में लगाया जाएगा। युवाओं को प्रेरित किया जाएगा कि वह नौकरी मांगने के बदले देने वाले बनें। डॉ. राजीव ने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच द्वारा तीन करोड़ कॉलेज विद्यार्थी, एक हजार विश्वविद्यालय एवं 53 हजार कॉलेजों में सक्रियता का वातावरण तैयार करना है।
इस अभियान में भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ, स्वदेशी जागरण मंच, सहकार भारती, ग्राहक पंचायत, लघु उद्योग भारती एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आदि संगठन आदि मिलकर कार्य कर रहे हैं। जिला संयोजक रजनीश राघव एवं महानगर संयोजक अमित अग्रवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हमलोग स्वावलंबी भारत अभियान का प्रचार करेंगे। इस अवसर पर विवेक कक्कड़, शोभित चौधरी, मनीष कुमार, छोटू पंडित, रूद्रा, अमित ठाकुर, अंकुर गुप्ता, मनोज, देवेंद्र, गुंजन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें