क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई, कौशल विकास मिशन एवं एडीआरएस ग्रुप आफ इन्स्टीट्यूशन्स 27 जून को प्रातः 10बजे से रोजगार मेले का आयोजन एडीआरएस ग्रुप आफ इन्स्टीट्यूशन्स, न्यू बाईपास फ्लाई ओवर, महरावल में किया जाएगा। मेले में 24 कम्पनियों द्वारा लगभग 2460 रिक्त पदों पर चयन कर वहीं पर ऑफर लैटर देंगी।
आएंगी ये कंपनियां
सहायक निदेशक सेवायोजन अनिल कुमार सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में क्वेस कोर्प लिमटेड गुड़गांव, क्रेक इंजीनियस सौल्यूंसस प्रालि भिवाड़ी, ओरियो बिस्किट भिवाडी, अमास स्किल वैन्चर्स प्रालि गुडगांव, सुपरटैक मैन पावर सौल्यूंसस गुरूग्राम, हाईटैक गियर प्रालि मानेसर, जी 4एस सिक्योर सौल्यूशन प्रालि गुडगांव, जीआईजी फोर्स प्रालि देहरादून, रूमन टैक्नोलौजी प्रालि अलीगढ़, टाटा स्ट्राईव स्किल डवलपमेंट सेंटर अलीगढ़ एवं अन्य के द्वारा मार्केटिंग, अप्रेन्टिशिप, अकाउण्टेन्ट, प्रोडक्शन एसोसिएट, कम्प्यूटर आपरेटर, सेल्स, वेलनेस एडवाईजर, सुपरवाईजर, स्टोर इंचार्ज, पैकिंग इन्चार्ज, टैक्नीशियन, टेलीकालर, सिक्योरिटी गार्ड पदों पर आठंवी पास, हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटैक, बीबीए, एमबीए उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।
ऐसे करें प्रतिभाग
रोजगार मेला में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल
sewayojan.up.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया है, वे तुरन्त आनलाईन पंजीकरण कर आवेदन करें। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने अपना पंजीयन नहीं कराया है, वे भी प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपने साथ पंजीयन कार्ड (एक्स-10), समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की फोटो एवं मूल प्रति, फोटो आईडी, 2 फोटो एवं रिज्यूम लेकर आएं।