फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हरदुआगंज में फाइनेंस डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी के कर्मचारियों से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के रामघाट रोड पर शाहपुर माइनर के निकट मंगलवार रात अतरौली से रुपये एकत्रित कर लौट रहे फाइनेंस डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी के दो कर्मचारियों से बदमाश रुपयों से भरा बैग लूट ले गए। 20 लाख की लूट की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए लेकिन 24 घंटे बाद भी लूटी गई रकम का सही ब्योरा पुलिस को नहीं मिला है। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के दोदपुर के दानियल अपार्टमेंट निवासी शाहीन अख्तर पत्नी मोहम्मद सलीम ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह फिनो पेमेंट बैंक, इलपाईस मनी लिमिटेड आदि की डिस्ट्रीब्यूटर और मर्चेंट है। वह और कर्मचारी जगह-जगह से कैश कलेक्शन करते हैं। मंगलवार तीन जून की रात लगभग 11:00 बजे कर्मचारी बिलाल और मोहम्मद एनफ खान बाइक से अतरौली से अलीगढ़ लौट रहे थे।



इनके पास बैग में पांच फाइनेंस कंपनियों का कैश मौजूद था। यह लोग शाहपुर माइनर के पास पहुंचे, तभी पीछे से एक सफेद रंग की बोलेरो कार ने बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया। पीछे आ रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया। इसके बाद एक बदमाश बोलेरो कार में और दो बदमाश बाइक से भाग गए। पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की टीम जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन





पहले हादसे बाद में दी 20 लाख लूट की दी सूचना

पुलिस क्षेत्राधिकारी अतरौली राजीव द्विवेदी ने बताया कि कंपनी कर्मचारियों ने पहली सूचना हादसे की दी, बाद में 20 लाख रुपये की लूट की सूचना दी, लेकिन जब उनसे इस रकम का ब्योरा मांगा गया तो कोई ठोस दस्तावेज नहीं मिले हैं। जो कागजात मिले हैं उनका टीम द्वारा अवलोकन और सत्यापन किया जा रहा है।




सीसीटीवी कैमरे 15 मिले सिर्फ तीन चालू
नगर पंचायत ने क्षेत्र में 15 वाईफाई युक्त कैमरे लगवाए थे, जिनमें से पांच कैमरे रामघाट रोड पर लगे हैं। इनका कंट्रोल पुलिस के पास रहता है। रात हुई घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो महज 3 कैमरे ही चालू मिले। इसके बाद नगर पंचायत को सही कराने के लिए कहा गया है। नगर पंचायत के बाबू रविंद्र कुमार ने बताया कि सीसीटीवी का पूरा कंट्रोल पुलिस के पास है, उनका काम केवल महीने पर रिचार्ज कराना है। खराब कैमरों के लिए कंपनी को सूचना देकर जल्द सही कराया जाएगा।






मंगलवार रात में डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी के कर्मचारियों से लूट की घटना हुई थी, जिसमें लूटी गई रकम के बारे में कंपनी की ओर से कोई ठोस जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर टीमों को घटना के अनावरण हेतु लगाया गया है। अमृत जैन एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें