दादों मंडल के भाजपा प्रशिक्षण सिविर में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : samvad
क्षेत्र के गांव आलमपुर चौराहा स्थित चौखेलाल आदर्श इंटर कॉलेज में मंगलवार को भाजपा की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत दो दिवसीय शिविर आयोजित किया। इसमें कार्यकर्ता से संगठन की मजबूती पर जोर दिया।
कार्यक्रम का संचालन ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष भरत सिंह राजपूत ने किया। आयोजन की जिम्मेदारी घमंडी सिंह यादव ने किया। प्रथम सत्र को पूर्व सांसद एटा राजवीर सिंह ‘राजू भैया’ ने संबोधित किया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने नौ वर्षों के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था को मजबूत करते हुए अपराधियों और माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की है। इस दौरान संजू यादव, बनी सिंह, बादाम सिंह, योगेश, ज्ञान सिंह राजपूत, संतोष प्रधान, ओम प्रकाश, यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।