फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर से टूटे चार खंभे, 11 गांव की बिजली गुल

विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से चार पोल टूटे, 11 गांव की बिजली हुई गुल। - फोटो : samvad
विज्ञापन
कुरहला के बंबा पर अज्ञात वाहन की टक्कर से चार बिजली के खंभे और लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में क्षेत्र के 11 गांवों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब 11:30 बजे किसी अज्ञात वाहन ने 11 केवी के खंभे में टक्कर मार दी। इससे कुरहला, बरहद, मतवारी, नगलातीसा, थिरामई, नगलाकेसिया, बरा खुर्द, बराकला, नरऊ, नगलाकाशी, चदैयां सहित 11 गांवों की बिजली गुल हो गई। क्षेत्र में बिजली जाने से लोग परेशान हो गए। बिजली विभाग की टीम सुबह से ही इन पोलों को लगाने के लिए लग गई। एसडीओ सुनील कुमार ने बताया किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। टीम खंभे लगाने में जुट गई है, उम्मीद है जल्द से जल्द बिजली की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। देर शाम तक टीम मरम्मत कार्य में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें