फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन बढ़ने की स्थिति में राशन बांटने का आपात प्लान तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस के चलते घोषित लॉक डाउन के आगे बढऩे की भी संभावना जताई जा रही है। हालांकि इसकी अभी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मगर, प्रशासन ने अपनी ओर से प्लान तैयार कर लिया है। पूर्ति विभाग के जरिये उचित दर की दुकानों पर 10-10 कुंतल आटा रखवा दिया है। इसके साथ ही 15 अप्रैल से मनरेगा जॉब कार्ड धारक, पात्र गृहस्थी कार्ड, अंत्योदय कार्ड, श्रम विभाग के पंजिकृत श्रमिकों को फिर से राशन वितरण करते हुए प्रति यूनिट (प्रति व्यक्ति) के हिसाब से 5 किलो चावल उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

इधर, फूड बैंक को फिर से चालू करा दिया है और राधा स्वामी संस्था और मानव उपकार संस्था की ओर से शहर से लेकर देहात तक में भोजन बंटवाया ही जा रहा है। इन संस्थाओं के काम को भी जारी रखा जाएगा। इधर, शुक्त्रस्वार को भी राशन वितरण का काम जारी रहा। तीन दिन में कुल 3.45 लाख परिवारों को राशन वितरण का लाभ दिया जा चुका है।
जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा के मुताबिक पिछले तीन में करीब पांच लाख परिवारों को राशन वितरण किया है। शुक्त्रस्वार को पिछले दो दिनों की अपेेक्षा राशन वितरण की दुकानों पर भीड़ कम रही। जिला प्रशासन का पहला प्रयास लोगों के घरों तक राशन पहुंचाना था, जिसे पूरी तरह से लक्ष्य के सापेक्ष करीब 80 प्रतिशत पूरा कर लिया है। अब ऐसे परिवार बचे हैं, जो किसी भी प्रकार से सरकारी राशन का लाभ नहीं ले पाए हैं।
विज्ञापन

इन लोगों को अगर, राशन की जरूरत होगी तो वह जिला फूड कंट्रोल रूम या जिलाधिकारी कार्यालय में सूचना दे सकते हैं। इनको राशन उपलब्ध करा दिया जाएगा। वहीं, ऐसे लोगों की एक सूची तैयार करने के लिए पार्षद और प्रधानों को भी जिम्मा सौंपा गया है। इधर, राशन वितरण जिलाधिकारी की ओर से नामित किए मजिस्ट्रेट और संबंधित थाना पुलिस की मौजूदगी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए किया गया। तीन दिन में कुल 3.45 लाख परिवारों को राशन वितरण किया जा चुका है। इनमें से 70 हजार परिवारों को निशुल्क राशन वितरण का लाभ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें