फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आया तेज बुखार, इलेक्ट्रॉनिक मिस्त्री की हुई मौत

Thu, 19 Oct 2023 06:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

18 अक्तूबर की सुबह बुखार से अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन युवक को छर्रा के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। निजी अस्पताल में हालत  गंभीर होने पर उसे जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
बुखार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में दादों के गांव हरनोट भोजपुर निवासी 24 वर्षीय मानिक चंद पुत्र जितेंद्र कुमार की बुखार से मौत हो गई। मृतक इलेक्ट्रॉनिक मिस्त्री का कार्य करता था। परिजनों के अनुसार बीते पांच दिन पूर्व युवक को अचानक बहुत तेज बुखार आया। परिजन क्षेत्रीय डॉक्टर के पास उपचार के लिए ले गए। 

विज्ञापन


18 अक्तूबर की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन युवक को छर्रा के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। निजी अस्पताल में हालत  गंभीर होने पर उसे जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। 19 अक्तूबर की तड़के सुबह चार बजे युवक की मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित दो बेटियों को रोते बिलखते छोड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें