राजकीय औद्यौगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में विद्युत लाइटों की सजावट का काम तेजी से चल रहा है। सजावट के माध्यम से नुमाइश में आने वाले लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल के लिए भी जागरूक किया जाएगा। ठेकेदार ने दावा किया है कि पिछले सालों के मुकाबले इस बार सबसे अधिक भव्य सजावट होगी। मथुरा महोत्सव की तर्ज पर सजावट हो रही है।
विधानसभा चुनाव के चलते इस बार प्रशासन ने 19 दिसंबर से लेकर 10 जनवरी तक नुमाइश प्रस्तावित की है। तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। विद्युत लाइटों की सजावट का काम सबसे अधिक तेजी से चल रहा है। प्रशासन की तरफ से इस बार जैनिथ इंजीनियरिग कोऑर्पोरेशन को यह काम मिला है। करीब दो दर्जन से अधिक कर्मचारी इन दिनों सजावट में लगे हुए हैं। नुमाइश ठेकेदार सोम गुप्ता ने बताया कि इस बार विद्युत लाइटों की सजावट से नुमाइश को भव्य बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। नुमाइश के हर बाजार में तिरंगा लाइट का प्रयोग हो रहा है। वहीं, दरबार हाल में केरल से लाए एलईडी के रनिंग गेट लगाए जा रहे हैं। मूविंग लाइट से प्रचार-प्रसार कर लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा। नुमाइश में मथुरा महोत्सव की तर्ज पर विद्युत लाइटों की सजावट की जा रही है।