त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रधानी के लिए हरा, बीडीसी यानी क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नीला व जिला पंचायत के लिए गुलाबी मतपत्र का प्रयोग होगा। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए सफेद रंग का मतपत्र होगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि चुनाव के लिए कुल 82 लाख बैलेट पेपर आए हैं। हर मतदाता को चार मतपत्र दिए जाएंगे। सभी को एक-एक प्रत्याशी को उसके पद के हिसाब से बैलेट के तय रंग के आधार पर चुनना होगा।
जिले में 198 केंद्र संवेदनशील, 253 अतिसंवेदनशील चिह्नित
जिले में कुल 1401 मतदान केंद्रों में से 769 केंद्र सामान्य श्रेणी के हैं। वहीं, 198 केंद्र संवेदनशील और 253 अतिसंवेदनशील श्रेणी के हैं। गंगीरी से सबसे अधिक 41 केंद्र अतिसंवेदनशील श्रेणी के हैं। वहीं, बिजौली में 111 मतदान केंद्रों में से 28 अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में हैं।
अतरौली व चंडौस में 20-20 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में हैं। जिला प्रशासन के मुताबिक इन केंद्रों पर मारपीट, बवाल और बूथ कैप्चरिंग की आशंका को देखते हुए वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था कराई जाएगी। अतिरिक्त पुलिस बल के साथ ही पीएसी भी यहां तैनात रहेगी।