एएमयू में प्रचार प्रसार करते कोर्ट मेंबर के प्रत्याशी गय्यूम हुसैन।
- फोटो : self
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। कैंपस में चुनावी माहौल के बीच प्रत्याशियों ने मतदाताओं तक पहुंचने के लिए संपर्क अभियान तेज कर दिया है।
खास बात यह है कि छात्राओं ने भी चुनावी मैदान में सक्रियता बढ़ा दी है। वे छात्राओं से संपर्क कर रही हैं और अपने पक्ष में समर्थन जुटाने की कोशिश कर रही हैं।
चुनावी गतिविधियों के बीच कैंपस में प्रत्याशियों की आवाजाही भी बढ़ गई है। चुनाव लड़ने के इच्छुक छात्र भी अलग-अलग स्थानों पर अपने समर्थकों के साथ विद्यार्थियों से मुलाकात कर रहे हैं। बातचीत में अलग-अलग वादों से अपनी दावेदारी मजबूत करने और अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
कई जगह चाय के साथ बैठकों का दौर चल रहा है, जहां चुनावी रणनीति और प्रचार अभियान पर चर्चा हो रही है। जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ेगा, प्रचार में तेजी आती जाएगी। फिलहाल कैंपस में मतदाताओं से संपर्क, बैठकों और समर्थन जुटाने की गतिविधियां चुनावी हलचल को बढ़ा रही हैं।