थोक कारोबारियों ने बताया कि दीपावली के बाद इस महंगाई से निजात मिल सकती है, क्योंकि नेपाल, बांगलादेश और श्रीलंका से तेल भारतीय बाजार में आ जाएगा। करार के अनुसार इन देशों में तेल पर कोई ड्यूटी नहीं लगती। ये तेल दिवाली के बाद बाजार में आ जाएगा। जिसके बाद भाव कम हो सकता है। जिन देशों से करार नहीं है, वहां से तेल आने पर इस कर बढ़ोत्तरी का असर हो रहा है।
खाद्य तेल दाम सात दिन पहले अब
रिफाइंड 103 118 रुपये
पाम ऑयल 100 रुपये 110 रुपये
सूरजमुखी 114 रुपये 125 रुपये
नोट- ये रेट प्रति लीटर के हिसाब से हैं।