फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर का जल्द पता लगना आज भी एक समस्या है : कुलपति

विज्ञापन
एएमयू में इंटरनेशनल कॉफ्रेंस को संबोधित करते एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में विश्व कैंसर दिवस पर एक अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। कॉलेज के इंटरडिसिप्लिनरी ब्रेन रिसर्च सेंटर और इंडियन एकेडमी ऑफ न्यूरोसाइंसेस-अलीगढ़ चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में ‘ब्रेन ट्यूमर-2021 एंड स्टेम सेल एज थेराप्यूटिक टारगेट’ विषय पर कांफ्रेंस आयोजित की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने कहा कि चिकित्सा विशेषज्ञ कैंसर का जल्द पता लगाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन इस लक्ष्य को कैसे हासिल किया जाए, यह आज भी एक समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि कैंसर का प्रारंभिक निदान रोग का जल्द से जल्द पता लगाने पर निर्भर है। तभी उसका सफल उपचार संभव है। यदि कैंसर का पता लगाने में देर हो जाती है तो रोगी के बचने की संभावना कम हो जाती है।
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस नई दिल्ली के प्रोफेसर सुब्रत सिन्हा ने कहा कि चिकित्सा विज्ञान में कैंसर के इलाज के लिए कई नए अनुसंधान किए हैं। शोधकर्ता आनुवांशिक रूप से कैंसर के निदान में सहायक स्टेम कोशिकाओं के उत्पादन के लिए प्रयासरत हैं। कार्यक्रम में जर्मन कैंसर रिसर्च सेंटर जर्मनी के डॉक्टर क्रिश्चियन के ओपिट्ज, टाटा मेमोरियल सेंटर मुंबई के प्रोफेसर अली असगर, मेडिकल फैकल्टी के डीन प्रोफेसर राकेश भार्गव, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी ने भी संबोधन किया। संचालन डॉ. मेहंदी हयात शाही ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें