अलीगढ़ से अतरौली तक ई बस शुरू हो गईं हैं। पांच बसों को लगाया गया है। अतरौली के पैंठ चौराहे से मिलेगी। अतरौली से अलीगढ़ तक 35 रुपये टिकट रहेगा। बस पैंठ चौराहा से सुबह छह से शाम पांच बजे तक और अलीगढ़ से सुबह 7.30 से शाम सात बजे तक ई बसें संचालित होगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अतरौली से अलीगढ़ तक ई-बस का संचालन शुरू हो गया है। पैंठ चौराहा स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर राज्यमंत्री संदीप सिंह व पूर्व सांसद राजवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बस का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने सफर कर कहा कि बसों का संचालन शुरू होने से किसान, छात्रों, व्यापारी, अधिवक्ता, शिक्षक सहित सभी लोगों को लाभ मिलेगा। डिपो प्रभारी योगेंद्र भदौरिया ने बताया कि बस पैंठ चौराहा से सुबह छह से शाम पांच बजे तक और अलीगढ़ से सुबह 7.30 से शाम सात बजे तक संचालित होगी।
अतरौली से क्वारसी तक 35 रुपये व सूतमिल तक 45 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। रामघाट कल्याण मार्ग पर बस का मुख्य जगहों पर स्टॉप रहेगा। फिलहाल इस रूट पर पांच बसों का संचालन किया जाएगा। आवश्यकता अनुसार बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इस दौरान कारोबारी कमल अग्रवाल, इं. हिमांशु मित्तल, देवकुमार जैन, गौरव शर्मा, मो. रहीस आदि मौजूद रहे।