विजयादशमी पर शुक्रवार दोपहर 12.10 से लेकर 01.40 बजे तक विजय मुहूर्त मिलेगा। जो अस्त्र-शस्त्र पूजन, किताब-कॉपी पूजन सहित गृह प्रवेश, अनुष्ठान और अनेकों शुभ कार्यों के लिए सबसे उत्तम समय रहेगा।
श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान के अध्यक्ष पं. हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि सुबह 06:25 से 10:40 तक विजयादशमी (दशहरा) पर विशेष शुभ मुहूर्त रहेगा। अभिजीत मुहूर्त 11:20 से दोपहर 12:15 के बीच मिलेगा। इस दौरान संकल्प, शुभारंभ, नूतन कार्य, गुरू पूजन, अस्त्र शस्त्र पूजन, शमी पूजन, वाहन खरीदने, विवाह की खरीददारी सहित विभिन्न शुभ कार्य किए जा सकेंगे। इसके बाद एक और शुभ मुहूर्त विजय मुहूर्त के नाम से दोपहर 12:10 से दोपहर 01:40 के बीच में है, जो किसी भी शुभ कार्य के लिए अत्यंत लाभदायक है। उन्होंने बताया कि इन शुभ मुहूर्तों में गृह प्रवेश, जमीन की खरीददारी, सौदा, व्यापार-अनुष्ठान खोलना लाभकारी रहेगा।