फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नशे में होमगार्ड ने अपने शरीर में आग लगाई

Fri, 29 Mar 2024 11:24 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम करीब छह बजे कस्बे के रामघाट रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास एक होमगार्ड ने अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली। बताते हैं कि वह शराब के नशे में था। उसे तत्काल ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। होमगार्ड की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के गांव अहमदपुरा निवासी भगवान सिंह अतरौली कोतवाली में होमगार्ड हैं। शनिवार की शाम करीब छह बजे वह रामघाट कल्याण मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप खोखे पर बैठे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक होमगार्ड ने वहां पर शराब पी। इसके कुछ देर बाद अपनी बाइक से पेट्रोल निकालकर अपने ऊपर उड़ेल लिया।



इससे पहले लोग कुछ कर पाते माचिस जलाकर अपने शरीर पर आग लगा ली। यह देखकर आसपास मौजूद लोग और पेट्रोल पंप कर्मचारी दौड़कर पास पहुंचे। मिट्टी आदि डालकर किसी तरह आग बुझाई। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें इलाज के लिए ले गई है।इंस्पेक्टर रितेश कुमार ने बताया कि होमगार्ड भगवान सिंह 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उन्होंने अपने आप को आग क्यों लगाई, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन





- होमगार्ड भगवान सिंह दो दिन बाद सेवानिवृत्त होने वाला है। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्ति के बाद परिवार के खर्चे कैसे चलेंगे, इस बात से वह परेशान है। -मो. अकमल खां, सीओ अतरौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें