फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कंटेनर के सहारे फंदे पर लटका मिला चालक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 08 Jun 2024 11:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मैनपुरी के थाना किशनी के गांव नगला दूभी निवासी सुनील ट्रक चालक था। वह कोलकाता से कंटेनर लेकर फरीदाबाद जा रहा था। 8 जून रात में गोपी चांदपुर के पास  कंटेनर के सहारे चालक का शव फंदे पर लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
कंटेनर चालक ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकराबाद के जीटी रोड पर गांव गोपीचंदपुर के पास 8 जून रात को एक चालक का शव कंटेनर के सहारे फंदे पर लटका मिला। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन को सूचना देककर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृत चालक मैनपुरी का निवासी है।

विज्ञापन

 
मैनपुरी के थाना किशनी के गांव नगला दूभी निवासी सुनील पुत्र जदनाम ट्रक चालक था। वह कोलकाता से कंटेनर लेकर फरीदाबाद जा रहा था। 8 जून रात को अकराबाद थाना पुलिस को सूचना मिली कि गोपी चांदपुर के पास एक कंटेनर के सहारे युवक का शव फंदे पर लटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच गई। शव को फंदे से नीचे उतारा। जांच, पड़ताल करने पर शव की शिनाख्त की। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों की दे दी थी। वह घर से अलीगढ़ के लिए रवाना हो चुके थे। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कंटेनर को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें