मैनपुरी के थाना किशनी के गांव नगला दूभी निवासी सुनील ट्रक चालक था। वह कोलकाता से कंटेनर लेकर फरीदाबाद जा रहा था। 8 जून रात में गोपी चांदपुर के पास कंटेनर के सहारे चालक का शव फंदे पर लटका हुआ मिला।
अकराबाद के जीटी रोड पर गांव गोपीचंदपुर के पास 8 जून रात को एक चालक का शव कंटेनर के सहारे फंदे पर लटका मिला। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन को सूचना देककर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृत चालक मैनपुरी का निवासी है।
विज्ञापन
मैनपुरी के थाना किशनी के गांव नगला दूभी निवासी सुनील पुत्र जदनाम ट्रक चालक था। वह कोलकाता से कंटेनर लेकर फरीदाबाद जा रहा था। 8 जून रात को अकराबाद थाना पुलिस को सूचना मिली कि गोपी चांदपुर के पास एक कंटेनर के सहारे युवक का शव फंदे पर लटका हुआ है।
मौके पर पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच गई। शव को फंदे से नीचे उतारा। जांच, पड़ताल करने पर शव की शिनाख्त की। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों की दे दी थी। वह घर से अलीगढ़ के लिए रवाना हो चुके थे। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कंटेनर को कब्जे में ले लिया है।