फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अमृतपुर और चीमनपुर में चोरी से पेयजल आपूर्ति ठप

विज्ञापन
चंडौस के गांव चीमनपुर की पानी की टंकी। संवाद  - फोटो : samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के अमृतपुर और चीमनपुर गांवों में पेयजल आपूर्ति चार दिन से ठप है। पानी की टंकी से केबल, इन्वर्टर और बैटरी चोरी होने के कारण यह स्थिति बनी है। ग्रामीण पिछले कई दिनों से पानी के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया है कि जल जीवन अभियान के तहत एक साल पहले दोनों गांवों में पानी की टंकी बनी थीं। अमृतपुर में 500 और चीमनपुर में 300 घरों में पानी के जुड़ाव दिए गए हैं। कुल 800 से अधिक घरों में पानी की आपूर्ति होती थी। गांव में सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक पानी मिलता था। नलकूप परिसर में सौर पैनल लगा है। चार जून की रात अमृतपुर टंकी से दो बैटरी और इन्वर्टर चोरी हो गए। इससे नलकूप बंद हो गया और आपूर्ति चार जून से ठप है। 5 जून की रात चीमनपुर में सौर पैनल की करीब 200 मीटर केबल चोरी हुई। यहां भी पांच जून से पेयजल आपूर्ति बंद चल रही है। दोनों नलकूप संचालकों ने चंडौस कोतवाली में चोरी की तहरीर दी है। सहायक अभियंता जल निगम हेमंत राजपूत ने बताया कि अमृतपुर में इन्वर्टर बैटरी चोरी हुई है। चीमनपुर में केबल चोरी होने से आपूर्ति बाधित है। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक-दो दिन में दोबारा केबल और इन्वर्टर बैटरी लगाकर आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें