अमीरनिशा बाजार में बिजली के पोल से चिपककर कुत्ते की मौत हो गई। इसको लेकर आक्रोशित दुकानदारों की बिजली विभाग के कर्मचारियों ने जमकर नोकझोंक हुई। घटना के बाद करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
अमीरनिशा बाजार में हमेशा भीड़ की स्थिति रहती है। काफी संख्या में ग्राहक आते हैं। बुधवार को अमीर निशा के खान मार्केट के सामने पोल में करंट उतरने और कुत्ते के चिपककर मरने से खलबली मच गई। सूचना के बाद बिजली विभाग के कर्मचारी पहुंचे और सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र की बिजली काट दी। दुकानदारों की कर्मचारियों से जमकर नोकझोंक हुई।
दुकानदारों का कहना है कि दुकानदार या कोई ग्राहक पोल के पास गया होता तो क्या होता। सिविल लाइन व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं खान मार्केट के दुकानदार नवेद खान ने कहा कि दो महीने पहले पोल से चिपककर एक गाय की मौत हो गई थी। नगर निगम एवं बिजली विभाग से बार-बार कहने के बावजूद ठोस इंतजाम नहीं किया जा रहा है।
सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह को सूचना देने के बाद करीब 4 बजे नगर निगम के कर्मचारी मृत कुत्ते की बॉडी उठाकर ले गए। बिजली विभाग के इंजीनियर अखिलेश कुमार का फोन रिसीव नहीं हुआ। अधीक्षण अभियंता एसके जैन ने बताया कि कुछ खंभे नाले में हैं, जिन्हें जल्द हटाया जाएगा। पोल से चिपककर कुत्ते की मरने की जानकारी नहीं है।