फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः हड़ताल का दीनदयाल अस्पताल में दिखा असर, तीन की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज में हड़ताल का असर पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में देखने को मिल रहा है। इमरजेंसी में अचानक मरीजों की संख्या बढ़ गई है। उपचार के दौरान तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। जेएन मेडिकल कॉलेज में हड़ताल के कारण गंभीर मरीज दूसरे अस्पतालों का रुख कर रहे थे। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के आईसीयू में पहले मुश्किल से दो-तीन मरीज होते थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को अचानक गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ गई है, जिसमें से तीन की मौत हो गई। सीएमएस डॉ. एसके उपाध्याय ने बताया कि अब आईसीयू में 15 मरीज हो गए हैं। हड़ताल के कारण इमरजेंसी में मरीज आ रहे हैं। ओपीडी में भी अच्छी खासी भीड़ रही। मलखान सिंह जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. रामकिशन ने बताया कि ओपीडी में करीब 1200 नए एवं एक हजार से अधिक पुराने मरीज आए। हड़ताल को देखते हुए इमरजेंसी को तैयार रखा गया है। शहर के निजी चिकित्सालयों में भी मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें