नर्व, टेंडन और आर्टरी तीनों कटे
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. जगवीर सिंह वर्मा ने बताया कि डॉ. फारुख के बाएं हाथ की सबसे छोटी अंगुली बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मांझे ने अंगुली की नर्व, आर्टरी (धमनी) और टेंडन तीनों को पूरी तरह काट दिया। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया और हालत तेजी से बिगड़ने लगी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च स्तरीय माइक्रोसर्जरी के लिए दिल्ली रेफर किया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि समय पर सर्जरी न हुई तो अंगुली बचाना मुश्किल हो सकता है।
ये भी जानें
उंगली में नर्व (तंत्रिका) मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी से अंगुलियों तक संवेदना (जैसे दर्द, छूना, तापमान) पहुंचाने का करती हैं। आर्टरी यानी धमनी रक्त वाहिकाएं होती हैं। टेंडन ऊतकों की मज़बूत डोरियां नुमा होती हैं, जो मांसपेशियों को हड्डियों से जोड़ती हैं।
सीएम स्तर के सख्त आदेश, किसी की जान जाने पर सीधे हत्या का व घायल होने पर हमले में मामला दर्ज करने के निर्देश हैं,इसके बाद भी चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक नहीं लगी है।फरवरी माह में ही दो घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं, साथ ही प्रशासनिक स्तर की जा रही कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं।
प्रशासन इस मांझे की बिक्री करने पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। इसे लेकर लोगों के स्तर से लगातार बिक्री पर रोक लगाने की मांग की जा रही है। बात अगर ताजा दुर्घटनाओं की करें तो एक फरवरी को ही मीनाक्षी पुल पर स्कूटी सवार बच्ची का गाल चाइनीज मांझे से कटा था। इस मामले में पुलिस ने आनन फानन कार्रवाई करते हुए विक्रेता को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। रविवार को हुए हादसे में अस्पताल प्रशासन या परिवार की ओर से पुलिस को सूचना नहीं दी गई। पुलिस को खबर लगी तो पुलिस स्तर से खुद रसलगंज इलाके में चाइनीज मांझा विक्रेता की तलाश शुरू कर दी गई।
मांझे की चपेट में आकर जिले में हुई प्रमुख घटनाएं
- दिसंबर 2020 : बाइक सवार सोनू उर्फ रानू की मौत हो गई और पत्नी घायल हुई थीं।
- नवंबर 2022 : हरेंद्र कुमार का मीनाक्षी पुल के पास गला कट गया। जान बच गई।
- जून 2023 : क्वार्सी की रियाज काॅलोनी के सद्दाम की गर्दन मांझे से कट गई।
- मई 2024 : बन्नादेवी क्षेत्र में रश्मि वार्ष्णेय की गर्दन मांझे के फंस जाने से कट गई ।
- नवंबर 2024 : ग्वालियर निवासी केसर सिंह मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए।
- अगस्त 2025 : शमशाद मार्केट पुल पर दिनेश राजपूत गंभीर घायल हो गए।
- अगस्त 2025: मसूदाबाद के पास विवेक उपाध्याय नाक व गाल पर गहरे घाव हो गए।
- सितंबर 2025:जमालपुर पुल के ऊपर सलमान नाम के युवक की गर्दन कटने से जान गई।
- फरवरी 2026: मीनाक्षी पुल पर मासूम बच्ची अपने परिजन संग जाते समय घायल।