दवा लेने जा रहे थे मां-बेटे
आगरा के नुनहाई प्रकाश नगर, एत्माद्दौला के रहने वाले सोनू (32) रविवार की सुबह आगरा से अपनी मां मुन्नी बेगम (55) के साथ सासनी जा रहे थे। मुन्नी बेगम को जोड़ों के दर्द की समस्या थी। सासनी के गांव में वैद्य से उनका उपचार चल रहा था। रविवार की दोपहर वहीं से दवा लेनी थी। दोपहर लगभग 12 बजे हतीसा पुल पार करते ही पीछे से आ रहे वाहन ने स्कूटी को रौंद दिया। टक्कर मारते हुए तेज रफ्तार वाहन स्कूटी व उनके ऊपर से होकर निकल गया। मुन्नी बेगम व सोनू के सिर व पेट पर गंभीर चोट आई। सड़क पर दोनों का खून बिखर गया। स्कूटी के परखच्चे बिखर गए। चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। हादसे के बाद दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। मौके पर जमा लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
सबसे छोटा था सोनू
सोनू के पास से मिले मोबाइल के जरिये परिजनों को खबर की गई। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के बड़े भाई बबलू ने बताया कि दो भाइयों में सोनू छोटा था और ढलाई का काम करता था। वह मां को दवा दिलाने के लिए आ रहा था। परिवार में उसकी दस साल की बेटी व आठ साल का बेटा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।