फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के गड्ढे में गिरने से बाइक सवार डॉक्टर की मौत

विज्ञापन
डॉ. राजीव गुप्ता। फाइल फोटो - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
सासनी गेट थाना क्षेत्र के महेंद्र नगर में रविवार तड़के बाइक सवार डाक्टर की सड़क पर मौजूद गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। यह गड्ढा जल निगम द्वारा सीवर लाइन डालने के लिए महीनों पहले खोदा गया था। डाक्टर सुबह दूध लेने के लिए घर से डेयरी जा रहे थे। पोस्टमार्टम कराने के बाद शाम को पुलिस ने शव परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन

घटना के विरोध में गुस्साए परिवार वालों व भाजपा नेताओं ने महेंद्र नगर में रोड जाम कर धरना दिया। साथ ही प्रशासन से 25 लाख रुपये मुआवजे व आवास सहित पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की। वहीं, सासनी गेट पुलिस ने तहरीर के आधार पर महापौर, नगर आयुक्त, निर्माण विभाग व जलकल विभाग के जेई व ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
वाकया सुबह 6.20 बजे का है। बाबरी मंडी में क्लीनिक चलाने वाले व मानव सेवा ट्रस्ट के सक्रिय कार्यकर्ता डा. राजीव गुप्ता (45) पुत्र श्रीराम कटरा स्ट्रीट, देहली गेट स्थित अपने घर से दूध लेने के लिए बाइक से महेंद्र नगर स्थित डेयरी के लिए निकले थे। महेंद्र नगर में सीवर लाइन डालने के लिए महीनों से खुदी सड़क पर एक मिनी ट्रक फं सा हुआ था। इसके चलते आधा रास्ता बंद था। एक तरफ मिट्टी का ढेर लगा था। वह किनारे से बाइक निकालने लगे, तभी बाइक सीवर लाइन के गड्ढे में फंस गई, जिसे निकालने की जद्दोजहद में वह गिर पड़े और सिर नाले के दीवार में जा लगा और मौके पर ही वह अचेत हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस मंगवाई और उन्हें जिला अस्पताल भेजा, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। करीब 9.45 बजे शव की शिनाख्त हो पाई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर भाजपा नेता व पूर्व मेयर शकुंतला भारती, पार्षद अलका गुप्ता सहित अन्य भाजपा नेता आ गए। ये लोग सड़क पर पीड़ित परिवार के साथ धरने पर बैठ गए। मौके पर नगर निगम के अधिकारियों को बुलाने की जिद पर अड़ गए। मगर, नगर निगम से कोई नहीं पहुंचा। दोपहर में सीओ व सिटी मजिस्ट्रेट, थाना इंस्पेक्टर पहुंचे। उन्हें पीड़ित परिवार ने तहरीर व मांग पत्र सौंपा। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कराया और शाम पांच बजे पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंपा गया। शाम को परिवार धरने से हटा। राजीव तीन बच्चों के पिता थे। पत्नी रश्मि गुप्ता एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं।
सासनी गेट इंस्पेक्टर जावेद खां ने बताया कि तहरीर के आधार पर नगर आयुक्त, मेयर, निर्माण विभाग व जलकल विभाग के जेई व ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह को सौंपे मुआवजे, आवास व सरकारी नौकरी की मांग संबंधी ज्ञापन पर प्रशासन में मंथन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें