फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुकावट में हार न मानें, यहीं से नए रास्ते तलाशें : प्रो. इमरान

विज्ञापन
प्रो इमरान सलीम का बुके देकर स्वागत करते साद हमीद। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेंटर जनरल की ओर से पिछले दिनों आयोजित कारपोरेट मीट में भाग लेने वाले छात्रों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी के डायरेक्टर प्रोफेसर इमरान सलीम शामिल हुए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जीवन में जब भी कोई रुकावट आए, तब हौसला नहीं हारना चाहिए। महामारी के दौरान जब सभी प्रकार की गतिविधियां बंद हो रही थीं, तब उन्होंने अपनी कोचिंग एकेडमी में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करवाई और उसके अच्छे परिणाम निकले। ट्रेंनिंग एंड प्लेसमेंट अफसर साद हमीद ने कहा कि जल्द ही विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट के लिए कई बड़ी कंपनियां आने वाली हैं। इस मौके पर सहायक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी जहांगीर आलम सिद्दीकी, अमराह मरियम, मोहम्मद सोहेल, कामरान आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें