फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः नई डीएम सेल्वा कुमारी जे. आज संभालेंगी जिले की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
2006 बैच की आईएएस अधिकारी सेल्वा कुमार जे. आज डीएम अलीगढ़ का पदभार संभालेंगी। मंगलवार देर शाम तक उनके आगमन का इंतजार होता रहा। मगर, वह नहीं आईं। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक वह बुधवार सुबह जिले में पहुंचने के बाद यहां डीएम पद का चार्ज लेंगी। इधर, आईएएस चंद्रभूषण सिंह मुजफ्फरनगर को रवाना हुए। वह भी संभवत: आज ही वहां डीएम पद का चार्ज लेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह का तबादला अलीगढ़ से मुजफ्फरनगर होने के साथ ही वहां की डीएम सेल्वा कुमारी जे. को बतौर डीएम अलीगढ़ की कमान मिली है। तीन अप्रैल 1937 को पहली बार अलीगढ़ में डीएम की तैनाती हुई थी। तब से अब तक 79 पुरुष डीएम रह यहां चुके हैं। जिले में 80वें डीएम के रूप में महिला अफसर की पहली बार तैनाती हुई है। नई डीएम की प्राथमिकता में क्या विषय, क्या कार्य होंगे उनको जानने का जिले के लोगों को बेसब्री से इंतजार है। जिले के लोग भी महिला अधिकारी से काफी उम्मीद लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें