फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मेकअप का सामान न दिलाने पर पति से मांगा तलाक, कोर्ट में दायर की अर्जी

Sat, 24 Dec 2022 02:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के सिविल लाइंस इलाके की महिला की ओर से तलाक के लिए अर्जी दायर की है। जिसमें महिला द्वारा पति पर शृंगार का सामान खरीदने के लिए रुपये न देने का आरोप लगाया है। इसी आरोप के आधार पर तलाक भी मांगा है। 
विज्ञापन
woman - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवार न्यायालय में एक अजीब-ओ-गरीब अर्जी अलीगढ़ के सिविल लाइंस इलाके की महिला की ओर से दायर की गई है। जिसमें महिला द्वारा पति पर शृंगार का सामान खरीदने के लिए रुपये न देने का आरोप लगाया है। इसी आरोप के आधार पर तलाक भी मांगा है। हालांकि मामले में न्यायालय काउंसलर उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं, मगर दंपती अलग होने की जिद पर अड़े हैं।

विज्ञापन


परिवार न्यायालय एडीजे प्रथम की अदालत में  दायर इस मामले के अनुसार दंपती की शादी 2015 में हुई। पति निजी कंपनी में सेवारत है। दंपती पर आज तक संतान नहीं है। पत्नी का आरोप है कि उसने घर के अन्य जरूरी खर्चों के साथ-साथ शृंगार के सामान के लिए पैसे मांगे तो पति ने देने से इंकार कर दिया। इसी बात पर विवाद के बीच पति ने महिला संग मारपीट कर दी। बस वहीं से दोनों में इतनी दूरी हो गईं कि महिला अब अपने पति से तलाक चाहती है।

काउंसलर योगेश सारस्वत के अनुसार मामले में अर्जी दायर हुई है। जिसमें दोनों को काउंसलिंग के दौरान समझाने और साथ रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मगर काफी प्रयास के बाद भी वह साथ रहने को तैयार नहीं हैं। वर्तमान में भी दो वर्ष से अलग हैं। अब जनवरी में तारीख नियत है। इधर, पति पक्ष की ओर से भी इस मामले में ज्यादा सकारात्मक रुख नहीं है। फिलहाल काउंसलर दोनों पक्षों में सहमति बनाने पर जोर दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें