फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दीपेश की तलाश कर रहे गोताखोरों को नहर में अर्जुन का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवाला नहर पुल पर दोस्त बचाने की कोशिश में डूबे युवक दीपेश की तलाश सोमवार को भी जारी रही, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इस दौरान गोताखोरों को नहर से अर्जुन डागुर का बाइक से बंधा शव मिला है। उसकी हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

राजस्थान के डींग जिले गांव वेनारा कला निवासी राकेश की नौहझील मथुरा के गांव खानपुर-बाजपुर में ननिहाल है। वह अपने दोस्त डींग के ही गांव वबैन निवासी दीपेश और कुमेर निवासी कुणाल के साथ कार से ननिहाल जा रहे थे, रास्ते में नहर में नहाने लगे। सबसे पहले राकेश नहर में कूदा और तेज बहाव में वह निकला तो उसे बचाने के लिए दीपेश भी नहर में कूद गया। राकेश को ग्रामीणों ने बचा लिया लेकिन दीपेश डूब गया था।
सोमवार को दिनभर उसकी तलाश में गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम जुटी रही। इस दौरान शाम चार बजे शिवाला नहर पुल से करीब दो किलोमीटर आगे एक युवक का बाइक से बंधा शव मिला। बाइक के नंबर के आधार पर युवक की पहचान राघवगढ़ी थाना टप्पल अलीगढ़ निवासी अर्जुन डागुर उर्फ कालू के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार अर्जुन डागुर एक जुलाई से अपनी मोटरसाइकिल सहित लापता थे। उन्हें आखिरी बार नौझील और बाजना के बीच स्थित एक होटल पर कुछ युवकों के साथ खाना खाते हुए देखा गया था, इसके बाद से वह घर नहीं लौटे।
विज्ञापन

खैर इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि अर्जुन डागुर के परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। दीपेश की तलाश के लिए एनडीआरएफ और अन्य टीमें लगी हुई हैं।
पांच जुलाई को नौहझील में दर्ज कराई थी गुमशुदगी
परिजनों ने मथुरा के नौझील थाने में पांच जुलाई को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वह अपने पीछे पिता सोमेश, माता रामवती और दो विवाहित बहनों को बिलखता छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

दीपेश के परिजनों ने दो घंटे तक जाम लगाया
नहर में डूबे दीपेश का पता नहीं चलने पर परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने शिवाला नहर पुल पर जाम लगा दिया। इसके चलते यहां यातायात प्रभावित हो गया। करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर नायब तहसीलदार काजल तोमर और इंस्पेक्टर संजीव कुमार मौके पर पहुंचे। जल्द दीपेश की तलाश करने का भरोसा दिया। इसके बाद जाम समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें