फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भीषण गर्मी अचेत हुए सचिव, खाद वितरण रुका

विज्ञापन
अचेत अवस्था में सचिव।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
नहल साधन सहकारी समिति पर सोमवार को भीषण गर्मी के चलते सचिव कंछी सिंह अचेत होकर गिर गए। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। खाद वितरण रुक गया।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12:30 बजे समिति पर किसानों को डीएपी खाद वितरित किया जा रहा था। तेज गर्मी और उमस के कारण सचिव की तबीयत अचानक बिगड़ गई। अचेत होकर वह गिर गए। समिति अध्यक्ष वीकेश कुमार, मोनू चौधरी और अन्य कर्मचारियों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इस बीच किसानों को सूचित किया है कि सचिव की तबीयत ठीक होने पर खाद वितरण मंगलवार को किया जाएगा। सचिव हाकिम सिंह, हरिराज वर्मा ने किसानों से अपील की है कि वे गर्मी को देखते हुए उचित समय पर समिति पहुंचें और धैर्य बनाए रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें